Verb to be Sentences in Hindi : यदि आप सही/असली (Genuine) तरीको से अंग्रेजी पढ़ना लिखना एवं बोलना चाहते हैं तो आपको अंग्रेजी व्याकरण का अध्ययन आवश्य करना चाहिए और व्याकरण के प्रारम्भिक(Basic) चीजों को जानने के बाद सबसे पहले Verb और Verb to be रूपों(Types) के बारे में समझना चाहिए।
जब आप किसी से अंग्रेजी में बातें करते हैं , वाक्य(Sentence) को अंग्रेजी में लिखते हैं अथवा किसी हिंदी वाक्य को अंग्रेजी में अनुवाद करते हैं तो प्रधान क्रिया(Principal Verb) या सहायक क्रिया(Helping Verb) का आवश्य प्रयोग करते हैं। आप साधारण से साधारण वाक्यों को अंग्रेजी में बोलते हैं तो इसके लिए सहायक क्रिया अथवा मुख्य क्रिया का आवश्य प्रयोग करते हैं। वास्तव में Verb to be रूप किसी साधारण वाक्यों को अंग्रेजी में लिखने एवं बोलने में सहायता करते हैं , यूँ कहे तो इसके बिना वाक्यों का उपयोग नहीं कर सकते हैं।
Verb to be Sentences in Hindi : Verb to be Forms क्या हैं ?
Verb to be को Auxiliary verb कहा जाता हैं जिसके अंतर्गत is/are/am/was/were/do/have तथा Do(does/did) शामिल हैं और इन सहायक क्रियाओं के प्रयोग से बनने वाली वाक्यों(Sentences) को Verb to be sentence कहा जाता हैं।
“Verb to be” क्रिया(Verb) का ही एक रूप हैं जिसे सहायक क्रिया(Auxiliary Verbs) कहा जाता हैं। इसका प्रयोग मुख्य क्रिया(Principal verb) तथा सहायक क्रिया(Helping verb) दोनों में किया जाता हैं अर्थात यदि be का सामान्य अर्थ “होना” हो तो इसका प्रयोग मुख्य क्रिया के रूप में किया जाता हैं और यदि होने के अर्थ में अन्य प्रकार के वाक्य हो तो इसके लिए Helping verb रूप में प्रयोग किया जाता है। आप verb to का प्रयोग कैसे करेंगे , इसके लिए निम्नलिखित वाक्यों के ध्यान से देखें ।
- मैं भूखा हूँ। – I am hungry.
- वेलोग भाग्यशाली नहीं हैं। – They are not lucky .
- आपका पिताजी गरीब हैं आदमी हैं। – Your father is a poor man .
- वह विद्यार्थी हैं। – That is a student .
- मैं शिक्षक हूँ। – I am a teacher.
- आपलोग उदास हैं। – You are sad .
- तुम बीमार नहीं हो। – You are not ill .
- मैं खुश था। – I was happy.
- वेलोग अमीर थे। – They were rich .
- हमलोग खिलाड़ी थे। – We were player . इत्यादि।
इन वाक्यों में आये सहायक क्रिया(Auxiliary verb/Helping verb) को verb to be कहा जाता हैं । अतः ऐसे वाक्य जिनमें इस प्रकार के क्रियाओं का प्रयोग हुवा हो तो आप समझ जाए की यह क्रिया के कौन सी रूप हैं।
Note : “Verb to be Sentences in Hindi” का तात्पर्य यह हैं की आप Verb to be form वाले वाक्यों को हिंदी में खोज/ ढूंढ रहे हैं अर्थात आप ऐसे वाक्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जिसमें Auxiliary verb to be का प्रयोग हुवा हैं जिसके बारे में आप पूरी तरह से समझ चुके हैं। अब इनके अलग-अलग वाक्यों के उदाहरणों को निचे प्रस्तुत कर रहे हैं ताकि आप इन्हें अच्छी तरह से समझ जाए।
स्वीकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentence) :
यदि is/are/am का प्रयोग किया गया हो तो इन वाक्यों को देखें :
- मैं स्वस्थ्य हूँ।- I am healthy.
- मैं बेरोजगार हूँ । – I am unemployed.
- हमलोग गरीब और लाचार हैं। – We are poor and helpless.
- हमलोग खुश हैं। – We are happy.
- हमलोग मजदूर हैं। – We are labourers.
- आप किसान हैं। – You are a farmer.
- आप बुद्धिमान हैं। – You are intelligent.
- आप दुबले हो । – You are thin.
- तुम चालाक हो। – You are clever
- तुम दयालु हो । – You are kind .
- तुम भूखें हो । – You are hungry
- वह श्याम हैं । – He is Shyam.
- वह पागल हैं। – He is crazy.
- वह अच्छी हैं। – She is good.
- सुरेश और नरेश तेज हैं। – Suresh and Naresh are fast.
- वेलोग पुजारी हैं। – They are priests.
- वेलोग स्वस्थ्य हैं। – They are healthy.
- वेसब डरपोक हैं। – They are all cowards.
इन हिंदी वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद बनाने के लिए सबसे पहले कर्ता(Subject) को रखा जाता हैं , इसके बाद Helping verb को रखा जाता हैं । फिर अंत में अन्य पद(other complement) को रखा जाता हैं।
नाकारात्मक वाक्य(Negative Sentence) :
जब किसी वाक्यों में नाकारात्मक शब्द “नहीं(Not)” लग जाता हैं तो उन वाक्यों को नाकारात्मक वाक्य कहा जाता हैं ।
जैसे :
- मैं आलसी और कमजोर नहीं हूँ । – I am not lazy and weak.
- मैं खुशहाल नहीं हूँ। – I am not happy.
- हमलोग पुजारी नहीं हैं। – We are not priests.
- आप दयालु नहीं थे । – You were not kind.
- तुम झूठे नहीं हो । – You are not a liar.
- तुमलोग बईमान नहीं हैं। – You guys are not dishonest.
- आप अच्छे आदमी नहीं हैं। -You are not a good man.
- वह दुःखी नहीं हैं। – He is not sad.
- वह लड़की गरीब हैं। – That girl is poor.
- वेलोग सूखी नहीं हैं। – They are not dry.
प्रश्नवाचक वाक्य(Interrogative Sentence) :
जब किसी वाक्यों के द्वारा प्रश्न पूछा जाता हैं तो इसे प्रश्नवाचक वाक्य कहा जाता हैं ।
जैसे :
- क्या मैं पागल नहीं हूँ ? – Am I not crazy?
- क्या मैं बहुत कमजोर हूँ? – Am I too weak?
- क्या मैं पढ़ने में तेज हूँ? – Am I a good reader?
- हमलोग कैसे गरीब हैं? – How poor are we?
- आप कब खिलाड़ी थे । – When were you a player?
- तुमलोग क्यों अमीर नहीं थे । – Why weren’t you guys rich?
- क्या वह बगीचा हैं ? – Is that a garden?
- वेलोग कैसे दयालु हैं? – How are people kind?
- क्या आपलोग ईमानदार हैं? – Are you honest?
- क्या वेलोग सूखी हैं? – Are they dry?
इत्यादि ।
निष्कर्ष :
आपने अभी “Verb to be Sentences in Hindi ” के सम्बंधित सभी प्रकार के जानकारियां प्राप्त किए। वास्तव में हम अपने दैनिक जीवन में कई सारे वाक्यों का प्रयोग करते हैं जिन वाक्यों का प्रयोग या तो Helping verb के सहायता से किया जाता हैं या मुख्य क्रिया के रूप में किया जाता हैं इस सन्दर्भ में क्रिया के To be अहम् भूमिका निभाती हैं क्योंकि यह बिलकुल सामान्य वाक्यों से लेकर अन्य कई प्रकार के वाक्यों के प्रयोग करने के लिए किया जाता हैं । उम्मीद हैं की यह जानकारी आपके लिए महत्पूर्ण होंगे और आप अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर चुके होंगे।

मैं ललित कुमार इस Websites का संचालक हूँ और अंग्रेजी व्याकरण के सम्बंधित महत्पूर्ण जानकारियां हर रोज Publish करता हूँ जिसमें मुख्य रूप से Tense के उदाहरणों(Examples) , इनके वाक्यों के अनुवाद बनाने के नियमों के बारे में जानकारी प्रदान करता हैं। यदि हम अपनी शिक्षा की बात करें तो स्नातक की पढ़ाई पूरा किया हूँ और व्याकरण से सम्बंधित अच्छी जानकारियां देने में सक्षम हूँ। उम्मीद करता हूँ की हमारे द्वारा दी गई जानकारियां आपके लिए महत्पूर्ण होंगें। ध्यानवाद ।