भूतकाल में किस क्रिया का प्रयोग होता है?

भूतकाल में किस क्रिया का प्रयोग होता है? : यदि आप जानना चाहते हैं की भूतकाल में किस क्रिया(Verb) का प्रयोग किया जाता हैं तो यह पेज आपके लिए बहुत महत्पूर्ण हैं। सबसे पहले आपको यह समझना जरूरी हैं की आप भूतकाल के क्रियाओं का प्रयोग किन भाषाओं(Languages) में करना चाहते हैं अर्थात आपका प्रश्न हिंदी भाषा के सम्बंधित हैं अथवा अंग्रेजी भाषा के सम्बंधित। यदि आपका प्रश्न अंग्रेजी भाषा/अंग्रेजी व्याकरण से सम्बंधित हैं तो “भूतकाल के क्रियाओं के प्रयोग” के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दी जायेगी।

जब भी क्रियाओं की प्रयोग करने की बात की जाती हैं तो सीधे तौर पर हमें अंग्रेजी व्याकरण के Tense के ओर जाना होता हैं क्योंकि एक Tense ही हैं जहाँ काल की अलग-अलग स्तिथि में अलग – अलग क्रियाओं का प्रयोग किया जाता हैं। यदि भूतकाल की बात की जाए तो भूतकाल को अंग्रेजी में Past Tense कहा जाता हैं , इस आधार पर Past Tense के साथ क्रियाओं के प्रयोग के बारे में अध्ययन करना हैं।

भूतकाल में किस प्रकार की क्रिया रूप का प्रयोग किया जाता है?

इसके बारे में हम जो भी जानकारी देंगे वह अंग्रेजी व्याकरण के आधार पर होगा अतः पहले ये जान लेते हैं की भूतकाल क्या होता हैं जो निम्न हैं।

भूतकाल : जब कोइ कार्य भूतकाल में सम्पन्न होता हैं तो उस कार्य को भूतकाल(Past tense) कहा जाता हैं अथवा बीते हुए समय में होने  वाली क्रियाओं को भूतकाल कहा जाता हैं। English Grammar के अनुसार भूतकाल(Past Tense ) चार प्रकार के होते हैं जिनके आधार पर अलग – अलग क्रियाओं का प्रयोग किया जाता हैं। 

भूतकाल के प्रकार : 

  1. Past Indefinite Tense (सामान्य भूतकाल)
  2. Past continuous tense(अपूर्ण भूतकाल)
  3. Past perfect tense (पूर्ण भूत काल)
  4. Past perfect continuous tense(पूर्ण सतत भूतकाल)

भूतकाल में किस क्रिया का प्रयोग होता है

(1) सामान्य भूतकाल के आधार पर क्रियाओं का प्रयोग :  

सामान्य भूतकाल के साथ Principal verb का दूसरा रूप(V2) का प्रयोग किया जाता हैं अर्थात स्वीकारात्मक वाक्यों में Subject के बाद  V2का प्रयोग किया जाता हैं। नाकारात्मक वाक्यों में Subject के बाद Helping verb did not तथा इसके बाद Principal verb के पहला रूप का प्रयोग किया जाता हैं और प्रश्नवाचक वाक्यों के साथ Did को पहले पहले रखा जाता हैं। इन सारे बातों को समझने के लिए मुख्य रूप से वाक्यों के Structure को ध्यान में रखना होगा , जो वाक्यों के अनुवाद तथा पढ़ने-लिखने के आवश्यक होता हैं।

इन्हें याद रखें :

  • Subject + V+ object (स्वीकारात्मक वाक्यों के लिए)
  • Subject + did not + V1+ अन्य object (नाकारात्मक वाक्यों के लिए)
  • Did + subject + V1+ अन्य object( प्रश्नवाचक वाक्यों के लिए , यदि not लगाना हो तो Subject के बाद लगा सकते हैं)
  • Why/How/When/Where + did + subject + V1+ अन्य object ( प्रश्न वाचक Sentences के लिए , हाँ यदि वाक्यों में नहीं लगा हो तो Subject के बाद not लगा सकते हैं।

आपका प्रश्न था की “भूतकाल में किस क्रिया का प्रयोग होता है?” तो आप ऊपर के Structure को हमेशा ध्यान में रखिये परन्तु आपको यह भी ध्यान रखना हैं की यह Structure सिर्फ Past indefinite Tense के लिए मान्य हैं जिसे अलग-अलग वाक्यों के आधार पर व्यवस्थित किया गया हैं। इसी तरह भूतकाल के अन्य तीनों भेदों को Structure को ध्यान में रखना होगा। 

 

(2)अपूर्ण भूतकाल के आधार पर क्रियाओं का प्रयोग :

जैसा की हम जानते हैं की किसी भी Tense(काल) के नियमों एवं क्रियाओं को वाक्यों के रूप में ही प्रयोग करते हैं क्योंकि वार्तालाप का मूल आधार वाक्य ही होता हैं अतः हम वाक्य के आधार पर ही देखेंगे की कब किस क्रिया का प्रयोग करना चाहिए।

स्वीकारात्मक वाक्यों के लिए Subject के बाद was/ were का प्रयोग करें , इसके बाद V-ing लगाए और अंत में अन्य object को रखें। नाकारात्मक वाक्य के लिए Subject तथा was/were के बाद not लगाए , इसके बाद v-ing लगाते हैं और अंत में अन्य object को रखा जाता हैं।

प्रश्नवाचक वाक्यों में सबसे पहले Was/Were का प्रयोग करते हैं , इसके बाद Subject को रखा जाता हैं , इसके बाद V-ing और अंत में अन्य object को रखा जाता हैं। यदि इस वाक्य में नाकारात्मक शब्द लगा हो तो Subject के बाद not का प्रयोग करें। 

Structure :

  • Was / Were + S + V-ing + अन्य पद ?
  • Was / Were + S + Not + V-ing + अन्य पद ?

इसके आलावा यदि वाक्यों में Why , were , How , What जैसे प्रश्नवाचक शब्द लगा हो तो इसका Structure निम्न प्रकार होगा ।

Why/Were/How/What / Where + was /were + not + v-ing ?

 

(3) पूर्ण भूत काल के आधार पर क्रियाओं का प्रयोग :

ह भूतकाल का तीसरा भेद हैं , इस Tense के Had तथा  V3 क्रिया का  प्रयोग किया जाता हैं। यदि वाक्य स्वीकारात्मक(Affirmative) हो तो Subject के बाद had , इसके बाद V3और इसके बाद अन्य पद को रखा जाता हैं। नाकारात्मक वाक्यों के लिए कर्ता के बाद had + not का प्रयोग इसके बाद V3का प्रयोग और अंत में अन्य पद एवं प्रश्नवाचक चिन्ह ? आवश्य लगाए। 

आप निम्न Structure को ध्यान में आवश्य रखें :

  1. S+ had + V3 + object . 
  2. S+ had + not + V3 + object . 
  3. Had + S + not +  V3 + object ?
  4. What /Why/Where/When/ + had + S + not + V3?

 

(3) पूर्ण सतत भूतकाल के साथ क्रियाओं का प्रयोग :

इनके अंतर्गत आने वाले वाक्यों के लिए Helping verb ‘had been और principal verb v-ing का प्रयोग किया जाता हैं। अतः इसका Structure निम्न प्रकार के हैं।

  • S + had been + v-ing + अन्य पद ।
  • S + had + not + been + v-ing + अन्य पद ।
  • Had + S + been + v-ing +  अन्य पद ?
  • Had + S + not +  been + v-ing +  अन्य पद ?

 

निष्कर्ष :  

आपने जाना की “भूतकाल में किस क्रिया का प्रयोग होता है?” जिसके बारे में सभी महत्पूर्ण जानकारियां प्रदान की गई । जिसमें आपने जाना भूतकाल के अलग-अलग वाक्यों के आधार पर इनके क्रियाओं के प्रयोग के बारे में अध्ययन किए , उम्मीद हैं की आपको अपने प्रश्नों का उत्तर मिल गए होंगे।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

Rate this post

Leave a Comment