v1, v2, v3, v4, v5 क्रिया क्या हैं ? : यह अंग्रेजी व्याकरण सबसे महत्पूर्ण भाग होता हैं जिसके बिना अंग्रेजी बोलना एवं लिखना असंभव हैं क्योंकि अंग्रेजी के किसी भी वाक्यों(Sentence) का उपयोग करने के लिए क्रिया(Verb) का प्रयोग किया जाता हैं। हम जानते हैं की वाक्य के कई रूप होते हैं जिसे पढ़ने लिखने तथा बोलने के लिए अलग-अलग क्रियाओं(Verbs) के रूपों का प्रयोग किया जाता हैं।
v1 – इसका अर्थ होता हैं verb का पहला रूप।
v2 – इसका अर्थ हैं verb का दूसरा रूप।
v3 – इसका मतलब हैं verb का तीसरा रूप।
v4 – इसका अर्थ हैं verb का चौथ रूप।
v5 – इसका अर्थ हैं verb का पांचवा रूप।
वास्तव में v1, v2, v3, v4, v5 क्रिया का रूप हैं जिसका प्रयोग वाक्यों के अनुसार किया जाता हैं। जब हम काल(Tense) के वाक्यों प्रयोग करते हैं तो क्रिया के इन्ही अलग -अलग रूपों का प्रयोग किया जाता हैं।
v1, v2, v3, v4, v5 क्रिया रूप क्या हैं?
क्रिया के रूपों को जानने से पहले आपको क्रिया के बारे में जान लेना चाहिए । verb वह शब्द होता हैं जिससे किसी कार्य(Work) के होने का बोध होता हैं।
जैसे :
- जाना – Go
- खाना – Eat
- काटना – Cut
- बेचना – Sell
- जानना – Know
- सलाह – Advise
अब आपको बताना चाहेंगे की क्रिया(Verb) के पांच रूप होते हैं जिसे Verb1 , Verb2 , Verb3 , Verb4 , Verb5 कहा जाता हैं जिसके बारे में ऊपर बता चुके हैं।
V1- यह Verb का Infinitive Form होते हैं।
V2 – यह Past Tense Form होता हैं।
V3 – यह Past Participle Form होता हैं।
V4 – Verb Present Participle (- ing) Form होता हैं।
V5 – यह Verb का s/es Form होता हैं।
क्रिया के रूपों का प्रयोग कैसे किया जाता हैं? :
क्रिया के पाँचों रूपों का अलग-अलग प्रयोग हैं जिनके बारे में जानना बहुत आवश्यक हो जाता हैं , जिसकी जानकारी निम्नलिखित रूप में प्रस्तुत की गई हैं।
3 . verb का चौथा रूप – यह Present Participle Form होता हैं अर्थात जब क्रिया में ing लगता हैं।
जैसे :
going , reading , laughing , Cutting , Working इत्यादि ।
क्रिया रूप कैसे बनाते हैं?
जैसा की आप जान चुके हैं की क्रिया के मूल रूप V1 हैं और इस मूल रूप में ing जोड़ने पर V4 तथा s/es जोड़ने पर V5 प्राप्त होते हैं।
जैसे :
go – V1
going – V4
goes – V5
इसके अलावा V2 एवं V3 बनाने के लिए कुछ सामान्य नियम हैं या आपको इसके Form को याद करने की आवश्यकता होती हैं। आप निम्नलिखित बातों को ध्यान पूर्वक समझे :
1 . अधिकतर Verb ऐसे होती हैं जिनके V2 और V3 का निर्माण V1 में d/ed suffix जोड़कर किया जाता हैं। जिनके V2 तथा V3 दोनों एक ही होते हैं ।
जैसे :
V1 | V2 | V3 |
laugh | laughed | laughed |
walk | walked | walked |
paly | played | played |
e.t.c
2 . कुछ verb ऐसे होते हैं जिनके V2 और V3 एक ही होते हैं।
जैसे –
V2 | V3 |
bought | bought |
made | made |
sold | sold |
brought | brought |
e.t.c
3 . कुछ Verb ऐसे होते हैं जिनके V1 , V2 , V3 Same होते हैं ।
जैसे :
V1 | V2 | V3 |
cut | cut | cut |
put | put | put |
shut | shut | shut |
hurt | hurt | hurt |
cost | cost | cost |
4 . कुछ ऐसे verb होते हैं जिनके V2 और V3 भिन्न होते हैं जिन्हें हमें याद रखना होता हैं।
जैसे :
V1 | V2 | V3 |
take | took | taken |
write | wrote | written |
eat | ate | eaten |
go | went | gone |
इसके बाद आपको verb के सभी रूपों को याद करना होगा क्योंकि इसके बिना आप अंग्रेजी बोल नहीं सकते हैं।
निष्कर्ष :
अभी आपने जाना की v1, v2, v3, v4, v5 क्रिया क्या हैं? जिसके बारे में सभी महत्पूर्ण जानकारियां प्रदान की गई । मूल बात यह हैं की अलग – अलग वाक्यों के अनुवाद एवं उनके प्रयोग करने के लिए अथवा पढ़ने लिखने एवं बोलने के लिए अलग – अलग Verb के रूपों का प्रयोग किया जाता हैं। जो वाक्य ऐसे भाव प्रकट करते हैं या किसी खास समय / काल से सम्बन्ध रखता हैं तो उसके हिसाब से Verb Form का प्रयोग किया जाता हैं जिनके बारे में आप अध्ययन कर चुके हैं , उम्मीद हैं की यह जानकारी आपके लिए महत्पूर्ण होंगे।
इन्हें भी पढ़ें :
- भविष्य काल के उदहारण क्या हैं?
- Preposition की परिभाषा क्या हैं ?
- Tense सीखने के लिए क्या करना चाहिए ?
- Future Tense के उदाहरण क्या हैं ?
- अंग्रेजी ग्रामर में Person क्या हैं ?

मैं Lalit Kumar, इस वेबसाइट का संचालक हूँ। यहाँ मुख्य रूप से विज्ञान (Science) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रकाशित करता हूँ, जिसमें Physics, Chemistry और Biology शामिल हैं। इसके साथ ही, कुछ महत्वपूर्ण English Grammar के विषयों को भी शामिल किया जाता है।
फिलहाल इस वेबसाइट पर कार्य प्रगति पर है, इसलिए संभव है कि आपको अभी कुछ सीमित विषयों की ही जानकारी मिल पाए। हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारियाँ आपके लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण सिद्ध होंगी।
हमारी वेबसाइट jwread class पर आने के लिए “Thanks “