भौतिकी सामान्य ज्ञान एवम प्रश्न उत्तर(Physics Samany Gyan) : इस पेज में आप भौतिक विज्ञान से जुड़े कुछ सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगें। सारे प्रश्न बड़ी दिलचस्प और मजेदार है। यदि आप विज्ञान में रुचि रखते हैं तो यह प्रश्न आपके लिए बहुत रुचिकर होंगें और साथ में भौतिकी कारणों को भी जानेंगे।
प्रश्न . वर्षा के छोटे बूंदे गोलाकार क्यों होते हैं ?
उत्तर – पृष्टतनाव के कारण प्रत्येक द्रव में सिकुरने की प्रकृति होती हैं। किसी निश्चित आयतन के लिए गोलाकार सतह का क्षेत्रफल न्यूनतम होती है। साथ में छोटे – छोटे वर्षा के बुंदे पर गुरुत्व बल का प्रभाव कम होता हैं और पृष्ठतनाव का प्रभाव अधिक होता हैं। जिसके कारण पानी के बुंदे गोलाकार हो जाते हैं।
प्रश्न . ऊंचाई पर चढ़ते समय गाड़ी की चाल क्यों बढ़ा दी जाती है? : भौतिक विज्ञान सामान्य ज्ञान।
उत्तर – जब कोई गाड़ी उंचाई पर चढ़ने लगती हैं तो उसकी स्थितिज ऊर्जा बढ़ने लगती है। इस स्तिथि में गतिज ऊर्जा का अंश स्थितिज ऊर्जा में रूपांतरित होने लगता है। अतः गतिज ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए चालक गाड़ी की चाल को बढ़ा देते है।
प्रश्न. जब कोई मनुष्य पीठ पर बोझा लादकर चलता है तो , वह आगे की ओर क्यों झुक जाता है ?
उत्तर – कोई वस्तु संतुलन की स्तिथि में तभी रहती हैं , जब उसके गुरुत्व केंद्र से गुजरने वाली उर्ध्वधर रेखा वस्तु के आधार के अंदर पड़े , क्योंकि गुरुत्व केंद्र की स्तिथि वस्तु की आकृति पर निर्भर करती है। इसलिए जब कोई व्यक्ति अपने पीठ पर बोझ लेकर चलता हैं तो वह आगे की ओर झुक जाता है , इस स्तिथि में मनुष्य और बोझ के उभयनिष्ठ गुरुत्व – केंद्र से गुजरने वाली उर्ध्वाधर रेखा उसके पैरो के बीच में पड़ती है , जिसके कारण मनुष्य संतुलन की अवस्था में राहत हैं। यदि मनुष्य सीधा खड़ा हो गया तो उर्ध्वाधर रेखा आधार से बाहर आ जाएंगे और मनुष्य गिर जाएंगे।
प्रश्न. बंदूक से निकली गोली खिड़की की काँच को छेद करते हुए निकल जाती है जबकि पत्थर का टुकड़ा मारने पर काँच चकनाचूर हो जाता हैं , क्यों ?
उत्तर – बंदूक से से निकली हुई गोली की रफ्तार बहुत तेज होती हैं और जब इसके संपर्क में जो चीज आती हैं वह उसे भी गतिमान कर देते हैं। अतः गोली के संपर्क में आने वाली काँच का हिस्सा गतिमान हो जाता है और बाकी हिस्से विराम में ही रह जाता है। इस स्तिथि में गोली के संपर्क में आने वाली काँच के हिस्से को गोली छेद करके निकल जाते हैं। इसके विपरीत पत्थर के टुकड़े का वेग बंदूक के गोली के अपेक्षा में बहुत कम होती हैं , ऐसे में पत्थर के टुकड़े काँच के संपर्क में आते हैं तो आस-पास के काँच भी गति में जा जाते हैं और वह सारे काँच के टुकड़े चकनाचूर होकर टूट जाते है।
प्रश्न. गाड़ी के पहियों के पास मडगार्ड क्यों लगाया जाता है ?
उत्तर : गाड़ी के पहियों के तेजी से घूमने पर पहियों से चिपके कीचड़ स्पर्श रेखीय दिशा में गिरते हैं। इसीलिए पहियों के पास मडगार्ड लगाये जाते हैं ताकि पास से गुजर्लेवाले लोगों पर कीचड न पड़े।
प्रश्न. क्रिकेट खिलाड़ी कैच लेते समय हाथों को पीछे की ओर खींच लेता है। : Science Gk in Hindi. science general knowledge in Hindi
उत्तर : खिलाड़ी कैच लेते समय हार्थों को पीछे की ओर खींच लेते हैं और गेंद को पकड़ने में समय लगाते है , जिससे संवेग में परिवर्तन की दर कम हो जाती है। और उसके हाथ पर कम बल लगता है और खिलाड़ी को हाथ में चोट नहीं लगती है। यदि वह अचानक गेंद को रोके तो समय का मान बहुत कम होने के कारण उसके हाथों पर एक बड़ा बल लगेगा और उसे चोट लग जाएगा।
प्रश्न. चीनी-मिट्री या काँच के बरतनों को पुआल आदि या थ्मोकॉल में पैक कियाजाता है , क्यों ?
उत्तर : पुआल या थर्माकॉल मुलायम होता है इसलिए बरतनों को इसमें लपटने से एक जगह से दूसरे जगह ले जाते समथ लगनेवाले झटकों का समय बढ जाता है और बर्तन पर बहुत कम बल लगता है जिसके कारण बर्तन सुरक्षित रहता है।
प्रश्न . ऊँचाई से कूदने में घुटनों को मोड़ना क्यों जरूरी होता है?
उत्तर : यदि हम उंचाई से जमीन पर सीधे कूदते हैं तो पैर को जमीन के संपर्क में आते ही पैर विराम में आ जाते है और पैर के विराम में आने का समयांतराल बहुत कम हो जाते हैं जिसके कारण हमें चोट लग जाते हैं और यदि हम कूदते समय अपने पैर को मोड़ लेते हैं तो जमीन के संपर्क होने का समयांतराल बढ़ जाता है , जिसके कारण हमें चोट बहुत कम लगता हैं।
प्रश्न. पुआल पर कूदने से कम चोट लगती है , क्यों ?
उत्तर : पुआल या किसी मुलायम सतह पर कूदने पर पुआल या सतह हमारी गति की दिशा में कुछ दब जाते हैं, जिससे शरीर पर बल लगने का समयांतराल बढ़ जाता है और हमें कम चोट लगती है।
विज्ञान के रोचक प्रश्न और उनके उत्तर
प्रश्न . जब पानी को 4°C से ऊपर या नीचे गर्म या ठंडा किया जाता है, तो उसका घनत्व क्या होता है?
उत्तर :
(A) बढ़ता है
(B) घटता है ✅
(C) पहले बढ़ता है फिर घटता है
(D) कोई परिवर्तन नहीं होता
प्रश्न . यदि किसी वस्तु को चंद्रमा पर ले जाया जाए, तो उसका भार क्या होगा?
उत्तर:
(A) बढ़ जाएगा
(B) घट जाएगा ✅
(C) समान रहेगा
(D) अनंत हो जाएगा
प्रश्न . हवा में ध्वनि की गति किस पर निर्भर करती है?
(A) हवा के घनत्व पर
(B) हवा के तापमान पर ✅
(C) हवा के दबाव पर
(D) इन सभी पर
5. किसी दर्पण में जब कोई व्यक्ति अपना दायां हाथ उठाता है, तो प्रतिबिंब में कौन-सा हाथ उठता हुआ दिखता है?
उत्तर:
(A) दायां हाथ
(B) बायां हाथ ✅
(C) दोनों हाथ
(D) कोई नहीं
प्रश्न. रेडियोधर्मी तत्वों का विखंडन किस प्रकार की ऊर्जा उत्पन्न करता है?
(A) रासायनिक ऊर्जा
(B) परमाणु ऊर्जा ✅
(C) विद्युत ऊर्जा
(D) यांत्रिक ऊर्जा
प्रश्न . कोई धातु गर्म करने पर फैलती क्यों है?
उत्तर:
(A) अणु बड़े हो जाते हैं
(B) अणुओं के बीच की दूरी बढ़ जाती है ✅
(C) अणु तेजी से हिलने लगते हैं
(D) धातु पिघलने लगती है
प्रश्न . पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस कौन-सी है?
उत्तर :
(A) ऑक्सीजन
(B) कार्बन डाइऑक्साइड
(C) नाइट्रोजन ✅
(D) हाइड्रोजन

The Complete Learning Platform for Students : मैं Lalit Kumar, इस ब्लॉग/website का संस्थापक एवं संचालक (Founder & Director) हूँ। यह Platforms उन विद्यार्थियों (Students) के लिए है जो शिक्षा (Education) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य : Math & Science , Hindi Literature , History & General Studies , Hindi/English Grammar विषयों की समाधान(Solutions) और उनके Notes उपलब्ध कराना।साथ में Online Exams Practics करवाना शामिल हैं।
फिलहाल अभी इस वेबसाइट पर कार्य जारी है, इसलिए अभी कुछ सीमित विषयों/Topics की ही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन जल्द ही अन्य विषयों के जानकारियां Publish करने वाले है। हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारियाँ आपके लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण सिद्ध होंगी।
हमारी वेबसाइट jwread class पर आने के लिए “Thanks “