हम टेंस का अध्ययन क्यों करते हैं?

हम टेंस का अध्ययन क्यों करते हैं? : यदि आप ये जानना चाहते हैं की हमें Tense(काल) का अध्ययन क्यों करना चाहिए तो यह आपका उत्तम विचार हो सकता हैं क्योंकि हम जिस भी Subject का अध्ययन करते हैं या करना चाहते हैं इसके लिए हमें इतना तो आवश्य पता होना चाहिए की उन Subject का अध्ययन क्यों करते हैं। अतः इस पेज में हम जानेंगे की अंग्रेजी व्याकरण में रूचि रखने वालों को विद्यार्थियों को Tense का अध्ययन क्यों करना चाहिए। 

सबसे पहले  आपको यह समझना चाहिए की हमें अंग्रेजी व्याकरण क्यों पढ़ना चाहिए , यदि अंग्रेजी व्याकरण पढ़ना जरूरी हैं तो Tense (काल) को भी पढ़ना बहुत जरूरी हैं क्योंकि Tense अंग्रेजी व्याकरण का  महत्पूर्ण भाग होता हैं।   

हम टेंस का अध्ययन क्यों करते हैं? अथवा हमें Tense क्यों पढ़ना चाहिए ?

ध्यान दीजिए : अंग्रेजी भाषा को अच्छे तरीकों से बोलने/लिखने के लिए अंग्रेजी व्याकरण को क्रमबंध तरीको से अध्ययन करने की आवश्यकता होती हैं , जिस व्याकरण के अंतर्गत बहुत सारे Topics को पढ़ना होता हैं जो Topics अंग्रेजी भाषाओं को शुद्ध-शुद्ध पढ़ने लिखने एवं बोलने में पूरी तरह से मदद करते हैं , Tense इन्ही Topics में से एक हैं। वह वाक्य(Sentence) जिसके द्वारा किसी काल/ समय का भाव व्यक्त हो , तो ऐसे वाक्यों का प्रयोग करने के लिए Tense के नियमों का सहायता लेना होता हैं , जिसके कारण हम किसी वाक्यों को अंग्रेजी में सही तरीकों से बोल पाते हैं अथवा लिख पाते हैं। 

जैसे : “मैं शहर में रहता हूँ।” , जो अंग्रेजी व्याकरण के आधार पर Present Indefinite Tense के वाक्य हैं। यदि इसी वाक्य को अंग्रेजी में बोलेंगे तो  ‘ I live in the city ‘ होगा न कि – I the city in live am .  इस आधार पर “अंग्रेजी वाक्यों को सही एवं क्रमबद्ध तरीकों से पढ़ने लिखने एवं बोलने के लिए Tense का अध्ययन करते हैं।”

निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़ें : 

  1. Tense के वाक्यों(Sentences) को अंग्रेजी में प्रयोग करने के लिए English word को एक सही क्रम में रखना होता हैं अर्थात Subject + verb + object के में व्यवस्थित करना होता हैं।
  2. अलग-अलग Sentences के हिसाब से Subject , Verb एवं Object को किस प्रकार व्यवस्थित करना चाहिए इसके बारे में जानकारियां मिलती हैं। जैसे : मैं गाँव जा रहा हूँ। – I am going to village . इस वाक्य में सबसे पहले Subject ‘I(मैं)’ को रखा गया हैं  , इसके बाद Helping verb ‘am’ को रखा गया हैं , इसके बाद Main Verb के चौथे रूप(V-ing) का प्रयोग हुवा हैं और अंत में Object “गाँव(Village)” का प्रयोग किया गया हैं।  
  3. अंग्रेजी भाषा में बातचीत के लिए अधिकतर स्वीकारात्मक वाक्य(Affirmative sentence) , नाकारात्मक वाक्य(Negative Sentence) तथा प्रश्नवाचक वाक्य(Interrogative sentence) का प्रयोग करते हैं , जिन वाक्यों को अंग्रेजी में प्रयोग करने अथवा हिंदी वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद करने के लिए Tense के नियमों का पालन करना पड़ता हैं । इस नियम में यह जानकारी मिलती हैं की वाक्यों के अनुवाद के लिए  कर्ता(Subject) , क्रिया(Verb) और कर्म(Object) को कब कहाँ और किस प्रकार रखना चाहिए। 

हम टेंस का अध्ययन क्यों करते हैं

टेंस का उपयोग क्या है?

जब कोइ घटना या कार्य होता हैं तो उसे व्यक्त करने के लिए टेंस का प्रयोग किया जाता हैं और Tense का प्रयोग करने का अर्थ हैं इनके नियमों का प्रयोग करना अर्थात क्रिया के विभिन्न रूपों को व्यक्त करने के लिए Tense का प्रयोग किया जाता हैं। यदि दूसरे शब्दों में कहा जाए तो कर्ता के द्वारा किए जाने वाले कार्य करने के स्तिथि के अनुसार क्रिया के रूपों का प्रयोग करना टेंस के उपयोग को दर्शाता हैं।

 

Tense की परिभाषा : समय के अनुसार क्रिया के रूप में परिवर्तन को Tense कहा जाता हैं। वास्तव में Tense के प्रयोग में क्रिया के रूपों का ही प्रयोग किया जाता हैं।

  • जब कोइ कार्य वर्तमान काल में होता हैं तो उसके लिए Present tense के क्रियाओं का प्रयोग किया जाता हैं ।
  • कोइ कार्य भूतकाल में होता हैं तो उसके लिए भूतकाल के क्रिया के रूपों का प्रयोग किया जाता हैं और यदि कोइ कार्य भविष्य काल में होता हैं तो उसके लिए भविष्य काल के क्रियाओं के रूपों का प्रयोग किया जाता हैं ।
  •  याद रखिये Tense के उपयोग में मुख्य रूप से Helping verb तथा Principal verb के रूपों का प्रयोग होता हैं। 

 

 Tense का उपयोग क्या हैं इसे समझने के लिए कुछ उदाहरणों को देखते हैं जो निम्नलिखित हैं :

मान लीजिए की रमेश विद्यालय जा रहा हैं और वह इसी बात को अंग्रेजी में बोलना चाहता हैं कि – “मैं विद्यालय जा रहा हूँ।” , तो रमेश I am going to school . होगा और यदि रमेश “I school go am” बोलेगा तो यह गलत होता हैं अतः Tense के प्रयोग में वाक्यों को शुद्ध एवं सही तरीकों से बोलने तथा प्रयोग करने के लिए Tense का उपयोग करना होता हैं। इसी प्रकार अलग-अलग Tenses के वाक्यों को अंग्रेजी में प्रयोग के लिए अलग- अलग Tense के  नियमों का पालन करना होता हैं। 

 

निष्कर्ष :

“हम टेंस का अध्ययन क्यों करते हैं?” इसके बारे में अभी आपने अध्ययन किये , जिनके बारे में सभी महत्पूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें हम बताये की अंग्रेजी वाक्यों को व्यवस्थित रूप से प्रयोग करने के लिए Tense का अध्ययन किया जाता हैं। मूल रूप से Tense में क्रियाओं का विभिन्न रूपों का अध्ययन किया जाता हैं और क्रियाओं का सम्बन्ध किए जाने वाले कार्यो से हैं ,  इस सन्दर्भ में उन क्रियाओं के रूपों को व्यक्ति करने के लिए Tense के नियमों का प्रयोग किया जाता हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

  1. Tense की पहचान कैसे की जाती हैं ?
  2. Tense सीखने के लिए क्या करना चाहिए ?
  3. भूतकाल में किस क्रिया का प्रयोग करते हैं ?
  4. Present Indefinite tense के उदाहरण तथा इनके वाक्यों का अनुवाद ।
  5. Tense किसे कहते हैं ?

 

Rate this post

Leave a Comment