रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण class 10

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण class 10 : ( Rasayanik Abhikriya Aur Samikaran Class 10) .

यह कक्षा 10 के NCERT विज्ञान का पहला अध्याय (Unit 1) है। इस अध्याय में विद्यार्थियों को रासायनिक अभिक्रियाओं (Chemical Reactions) और उनके समीकरणों (Chemical Equations) के बारे में समझाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्र जान सकें कि रासायनिक अभिक्रिया क्या होती है और इसे समीकरण के रूप में कैसे व्यक्त किया जाता है।

शुरुआत में छात्रों को रासायनिक अभिक्रिया को कुछ उदाहरणों के माध्यम से समझाया जाता है ताकि वह रासायनिक अभिक्रिया को समझें।

जैसे :

1. दूध का फटना – गर्मी के मौसम में यदि दूध को खुले में छोड़ दिया जाए, तो वह खट्टा या जम जाता है।

2. लोहा का जंग लगना – लोहे को खुले वातावरण में छोड़ने पर उस पर लाल-भूरे रंग का पदार्थ, यानी जंग, लग जाता है।

 

3. मैग्नीशियम का जलना – जब मैग्नीशियम रिबन को हवा में जलाया जाता है, तो यह जलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) बनाता है।

इन उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि पदार्थ एक रूप से दूसरे रूप में बदल जाता है। यह परिवर्तन रासायनिक अभिक्रिया के कारण होता है।

आगे इस अध्याय में हम रासायनिक अभिक्रियाओं और उनके समीकरण से जुड़े सभी महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। जैसे इनके प्रकार, उनके नियम और समीकरण को लिखने के क्रमबद्ध तरीकों आदि का अध्ययन करेंगें।

रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण कक्षा 10 : NCERT Science Chapter 1 Class 10 in Hindi.

रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Equation) की परिभाषा : जब किसी पदार्थ की प्रकृति (Nature) और पहचान (Identity) बदल जाती है और वह नए पदार्थ (New Substance) में परिवर्तित हो जाता है, तो इस पूरी प्रक्रिया को रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction) कहते हैं।

रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Equation) का मतलब है – जब एक या एक से अधिक पदार्थ (Substances) आपस में मिलकर नए पदार्थ (New Substances) का निर्माण करते हैं, तो इस दौरान मूल पदार्थों का रूप, गुण या रंग बदल जाता है जिसे रासायनिक अभिक्रिया कहते है।

जैसे :

1. दूध का खट्टा होना : गर्मी के मौसम में यदि दूध को खुले में छोड़ दिया जाए तो वह खट्टा (Curdled) हो जाता है। यह एक रासायनिक अभिक्रिया है क्योंकि दूध का रासायनिक स्वरूप बदल जाता है। अर्थात जो दूध पहले था अब वह रहा नहीं है , वह जम गया है।

2. लोहा (Iron) का जंग लगना : लोहे को खुले वातावरण में छोड़ देने पर उसके ऊपर लाल-भूरे रंग का पदार्थ यानी जंग (Rust) लग जाता है।

3. मैग्नीशियम का जलना : जब मैग्नीशियम रिबन (Magnesium Ribbon) को हवा में जलाया जाता है, तो यह जलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) बनाता है

यह भी रासायनिक अभिक्रिया का एक उदाहरण है, जिसमें पदार्थ की रासायनिक संरचना बदल जाती है।

उम्मीद है आप रासायनिक अभिक्रिया को समझ गए होंगें अब इसके समीकरण के बारे में जानते है।

2. रासायनिक समीकरण क्या होता है?

किसी रासायनिक अभिक्रिया को छोटे और वैज्ञानिक तरीके से लिखना ही रासायनिक समीकरण कहलाता है।

मुख्य बातें:

1. रासायनिक समीकरण में हम यह दिखाते हैं कि कौन से पदार्थ अभिक्रिया में भाग ले रहे हैं (Reactants) और कौन से नए पदार्थ बन रहे हैं (Products)।

2. रासायनिक समीकरण को संतुलित (Balanced) करना बहुत जरूरी है, ताकि द्रव्यमान संरक्षण का नियम (Law of Conservation of Mass) सही रहे। अर्थात, अभिक्रिया में कुल द्रव्यमान पहले और बाद में समान होना चाहिए। नीचे हम कुछ उदाहरण दे रहे हैं जिससे सारे बातें स्पष्ट हो जाएं।

रासायनिक समीकरण के उदाहरण Class 10.

1.मैग्नीशियम का जलना : 

  • क्या होता है: जब मैग्नीशियम रिबन को हवा में जलाया जाता है, तो यह चमकते हुए जलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) बनाता है।
  • संतुलित समीकरण:
    2Mg + O2 → 2MgO
  • समझें: यहाँ दो मैग्नीशियम परमाणु और एक ऑक्सीजन अणु मिलकर दो मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाते हैं।

2. हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से पानी बनना : 

  • क्या होता है: जब हाइड्रोजन गैस और ऑक्सीजन गैस मिलती हैं, तो यह मिलकर पानी (H2O) बनाती हैं।
  • संतुलित समीकरण:
    2H2 + O2 → 2H2O
  • समझें: चार हाइड्रोजन और दो ऑक्सीजन परमाणु मिलकर दो पानी के अणु बनाते हैं।

3. लोहा और सल्फ्यूरिक एसिड से लवण और हाइड्रोजन गैस बनना : 

  • क्या होता है: जब लोहा (Fe) को सल्फ्यूरिक एसिड (H2SO4) में डाला जाता है, तो फेरिक सल्फेट (FeSO4) बनता है और हाइड्रोजन गैस (H2) निकलती है।
  • संतुलित समीकरण:
    Fe + H2SO4 → FeSO4 + H2
  • समझें: लोहा सल्फेट में बदलता है और हल्की फिजा में हाइड्रोजन गैस उभरती है।

Notes :

  • रासायनिक समीकरण अभिक्रिया को संक्षेप में और वैज्ञानिक तरीके से लिखने का तरीका है।
  • समीकरण को संतुलित करना बहुत जरूरी है, ताकि द्रव्यमान पहले और बाद में समान रहे।
  • रासायनिक अभिक्रिया सिर्फ रूपांतरण (Transformation) नहीं है, बल्कि नई चीज़ का निर्माण भी है।

 

रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार (Class 10, NCERT) .

NCERT Class 10 विज्ञान के अनुसार, मुख्य रासायनिक अभिक्रियाओं के 5 प्रकार  हैं। जिसे छात्रों के लिए याद रखना जरूरी होता है। यह निम्नलिखित है।

1. संयोजन (Combination) अभिक्रिया : 

परिभाषा: जब दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ बनाते हैं।

सामान्य रूप: A + B → AB

उदाहरण : 

  • मैग्नीशियम और ऑक्सीजन से मैग्नीशियम ऑक्साइड बनना: 2Mg + O2 → 2MgO
  • हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से पानी बनना: 2H2 + O2 → 2H2O

2. अपघटन (Decomposition) अभिक्रिया : 

जब एक पदार्थ अलग-अलग सरल पदार्थों में बदल जाता है।

सामान्य रूप: AB → A + B

उदाहरण :

  • पोटाशियम क्लोरेट का हीट करने पर पोटाशियम क्लोराइड और ऑक्सीजन गैस बनना: 2KClO3 → 2KCl + 3O2

3. विस्थापन (Displacement) अभिक्रिया : 

जब एक तत्व दूसरे तत्व को किसी यौगिक से निकाल देता है।

सामान्य रूप: A + BC → AC + B

उदाहरण :

  • लोहा और सल्फ्यूरिक एसिड से फेरीक सल्फेट और हाइड्रोजन गैस बनना: Fe + H2SO4 → FeSO4 + H2

4. दहन (Combustion) अभिक्रिया : 

जब कोई पदार्थ ऑक्सीजन के साथ जलता है और गर्मी या रोशनी उत्सर्जित करता है।

सामान्य रूप: ईंधन + O2 → CO2 + H2O

उदाहरण :

  • मैग्नीशियम का जलना: 2Mg + O2 → 2MgO

5. तटस्थकरण (Neutralization) अभिक्रिया : 

जब अम्ल और क्षार मिलकर नमक और पानी बनाते हैं।

सामान्य रूप: Acid + Base → Salt + Water

उदाहरण :

  • हाइड्रोक्लोरिक एसिड और सोडियम हाइड्रॉक्साइड का तटस्थकरण: HCl + NaOH → NaCl + H2O

 

 

ऑक्सीकरण और अपचयन (Oxidation & Reduction) : 

रासायनिक अभिक्रियाओं में अक्सर कुछ पदार्थ ऑक्सीजन जोड़ते हैं या हटाते हैं, और कुछ इलेक्ट्रॉन देते है या लेते हैं। इसे समझने के लिए दो मुख्य क्रियाएं हैं – ऑक्सीकरण और अपचयन

1. ऑक्सीकरण (Oxidation) : 

जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन जुड़ती है, या हाइड्रोजन निकलती है, या इलेक्ट्रॉनों का ह्रास (loss of electrons) होती है, तो इसे ऑक्सीकरण कहते हैं।

मुख्य बिंदु:

  • पदार्थ की पहचान बदल जाती है
  • अक्सर ऊर्जा या गर्मी निकलती है

जैसे :

  • कांस्य (Copper) का ऑक्साइड बनना:
    2Cu + O2 → 2CuO
    कांस्य ऑक्सीजन से मिलकर कांस्य ऑक्साइड (CuO) बनाता है।

2. अपचयन (Reduction) : जब किसी पदार्थ से ऑक्सीजन हटती है, या हाइड्रोजन जुड़ता है, या इलेक्ट्रॉनों का अधिग्रहण (gain of electrons) होता है, तो इसे अपचयन (Reduction) कहते हैं।

मुख्य बिंदु:

  • पदार्थ की पहचान बदल जाती है
  • अक्सर ऊर्जा या गर्मी की आवश्यकता होती है।

जैसे :

  • तांबे के अयस्क से तांबा निकालना:
    CuO + H2 → Cu + H2O
    CuO से ऑक्सीजन हट रही है और तांबा (Cu) बन रहा है।

3. ऑक्सीकरण और अपचयन की पहचान : 

क्रिया संकेत
ऑक्सीकरण ऑक्सीजन जुड़ना, हाइड्रोजन निकलना, इलेक्ट्रॉनों का ह्रास
अपचयन ऑक्सीजन हटना, हाइड्रोजन जुड़ना, इलेक्ट्रॉनों का अधिग्रहण

 

Note : ऑक्सीकरण और अपचयन हमेशा एक साथ होती हैं। इसे Redox Reaction कहा जाता है।

याद रखें : 

  • ऑक्सीकरण = ऑक्सीजन जुड़ना / इलेक्ट्रॉन खोना।
  • अपचयन = ऑक्सीजन हटना / इलेक्ट्रॉन लेना अक्सर यह दोनों एक साथ होती हैं।

 

ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रियाएं (Exothermic & Endothermic Reactions) .

रासायनिक अभिक्रियाओं में अक्सर ऊर्जा का उत्सर्जन या अवशोषण होता है। इसे समझने के लिए दो मुख्य प्रकार हैं – ऊष्माक्षेपी (Exothermic) और ऊष्माशोषी (Endothermic) अभिक्रियाएं।

1. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (Exothermic Reaction) : 

परिभाषा: जिन रासायनिक अभिक्रियाओं में ऊष्मा (Heat) या ऊर्जा बाहर निकलती है, उन्हें ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।

मुख्य बिंदु:

  • अभिक्रिया के बाद पदार्थ गर्म या ऊर्जा उत्सर्जित करता है।
  • यह प्रक्रिया स्वतः (spontaneous) हो सकती है।

जैसे :

  • ईंधन का जलना:
    CH4 + 2O2 → CO2 + 2H2O + Heat
    गैस जलती है और ऊष्मा एवं प्रकाश उत्सर्जित करती है।
  • श्वसन (Respiration):
    C6H12O6 + 6O2 → 6CO2 + 6H2O + Energy
    जीवों के लिए ऊर्जा का स्रोत

 

2. ऊष्माशोषी अभिक्रिया (Endothermic Reaction) : 

परिभाषा: जिन रासायनिक अभिक्रियाओं में ऊष्मा (Heat) या ऊर्जा अवशोषित होती है, उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं।

मुख्य बिंदु:

  • अभिक्रिया के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
  • यह प्रक्रिया स्वतः नहीं होती, इसे ऊर्जा या गर्मी externally देना पड़ता है।

जैसे :

  • CaCO3 का गर्म करने पर CaO में टूटना:
    CaCO3 → CaO + CO2 (Heat)
    यह प्रक्रिया ऊष्मा अवशोषित करती है।

जैसे बर्फ को पिघलाने के लिए गर्मी चाहिए, वैसे ही ऊष्माशोषी अभिक्रिया में भी ऊर्जा देना पड़ती है

Tips :

  • ऊष्माक्षेपी → Heat निकलती है → गर्मी महसूस होती है।
  • ऊष्माशोषी → Heat अवशोषित होती है → बाहर से ऊर्जा देनी पड़ती है।

 

 

5. दैनिक जीवन में रासायनिक अभिक्रियाओं के उदाहरण (Everyday Chemical Reactions)

हमारे रोजमर्रा के जीवन में भी कई रासायनिक अभिक्रियाएं को होते देखते है , जिन्हें  देखकर हम समझ सकते हैं कि रसायन केवल प्रयोगशाला में नहीं, बल्कि हमारे आसपास भी होते रहते हैं। ये अभिक्रियाएं आप अपने घरों में भी देख सकते है।

1. संक्षारण (Corrosion) : 

परिभाषा : धातुओं का धीरे-धीरे खराब होना या उनके सतह पर नया पदार्थ बनना, जिसे हम संक्षारण (Corrosion) कहते हैं।

मुख्य बिंदु:

  • यह अक्सर ऑक्सीजन और पानी की उपस्थिति में होता है
  • धातु की मूल संरचना बदल जाती है

जैसे :

  • लोहे में जंग लगना:
    4Fe + 3O2 + 6H2O → 4Fe(OH)3
    लोहे की सतह पर लाल-बूरा पदार्थ (जंग) बन जाता है।

जैसे अगर आप लोहे की छत या बर्तन को लंबे समय तक खुले में रखते हैं, तो उसे जंग खा जाता है। यह रोजमर्रा की जिंदगी में संक्षारण का आसान उदाहरण है।

 

2. विकृतगंधता (Rancidity) : 

जब तेल या वसा से बने खाद्य पदार्थों की गंध और स्वाद खराब हो जाते हैं, तो इसे विकृतगंधता (Rancidity) कहते हैं।

 

मुख्य बिंदु:

  • यह तेल और वसा के ऑक्सीकरण के कारण होता है।
  • खाने की गुणवत्ता और स्वाद बिगड़ जाता है।

जैसे :

  • ताजा तेल लंबे समय तक खुला रखने पर बासी और गंध वाला हो जाता है।

अगर आप पुराने नारियल तेल या तले हुए घी को चखें, तो उसमें बासी और खराब गंध आती है। यह सीधे दैनिक जीवन का अनुभव है।

Tips :

  • संक्षारण → धातु खराब होना → जंग
  • विकृतगंधता → तेल या वसा खराब होना → बासी गंध

निष्कर्ष

अभी आपने कक्षा 10 के NCERT विज्ञान के पहले अध्याय(Unit) के बारे में अध्ययन किए ,  इसमें आपने रासायनिक अभिक्रिया, रासायनिक समीकरण एवं इनके प्रकार तथा अन्य अभिक्रियाओं के बारे में अध्ययन किए । यह अध्याय मूल रूप से इन्हीं चीजों से जुड़े बातों की जानकारी प्रदान करती है। यह एक सामान्य जानकारी है जब आप कक्षा 11& 12 में जायेंगें तो इसे ओर विस्तार से जानेंगे।

उम्मीद है कि आपके प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे। यदि Note : यदि आप अपने विषय वस्तु से जुड़े किसी प्रकार की सहायता चाहते है तो , आप हमसे अवश्य जुड़े।

 

 

 

 

 

 

Rate this post

Leave a Comment