Pronoun किसे कहते है? – Pronoun in Hindi , Pronoun के परिभाषा भेद एवम उदाहरण।

Pronoun किसे कहते हैं?(Pronoun in Hindi) – संज्ञा(Noun) के बदले में जिस शब्द(Word) का प्रयोग किया जाता हैं उस “शब्द” को सर्वनाम(Pronoun) कहा जाता हैं। यदि किसी कथन(Statements) , लेख(Page) वाक्य(Senten तुce) आदि लिखते समय बार- बार Noun(संज्ञा) का प्रयोग करना पड़े तो वह लेख बिलकुल अच्छा नहीं लगता हैं और यदि हम उन “संज्ञा” के स्थान पर Pronoun(सर्वनाम) का प्रयोग करते हैं तो वह लेख अच्छा और व्यवस्थित लगता हैं ।अतः जो शब्द संज्ञा के बदले में आता हैं वह  सर्वनाम(Pronoun) कहलाता हैं। इस लेख में आप Pronoun के बारे में अध्ययन करेंगे।

 

Pronoun क्या हैं ? , Pronoun कितने प्रकार के होते हैं ?

जब किसी प्रकार के Paragraph लिखते समय आपको बार-बार Noun का प्रयोग करना पड़े तो वह Paragraph बेकार लगने लगता हैं। ऐसे में हम Noun के बदले में कोई ऐसे शब्द का प्रयोग कर लेते हैं ताकि वह अच्छा लगे और उसका अर्थ में कोई परिवर्तन भी न आए। इस प्रकार Noun के बदले में जिन शब्द का प्रयोग करते हैं वही शब्द Pronoun कहलाता हैं।

Pronoun के उदाहरण। Pronoun Examples in Hindi

आप निम्नलिखित सर्वनाम(Pronoun) के उदाहरणों को देखें।

1. Rakesh is a student. (राकेश एक विद्यार्थी हैं।) – इस वाक्य में “Rakesh” संज्ञा हैं , यदि Rakesh के स्थान पर “वह(He)” का प्रयोग किया जाए तो “He” Pronoun हैं।

Rakesh के बदले में He का प्रयोग करने पर इनके अर्थ में कोई बदलाव नहीं आएंगे अर्थात इसका अर्थ समान ही रहेगा , बदलाव सिर्फ इतना आएगा की राकेश की तरफ इशारा/ संकेत किया जाएगा।

2. Geeta is a beautiful girl . (गीता एक सुंदर लड़की हैं। – She is very beautiful girl.

इस वाक्य में “Geeta” संज्ञा हैं और यदि Geeta के बदले में “She is very beautiful” कहा जाए तो “She” सर्वनाम(Pronoun) कहलाएगा।

3. Ramesh has a car(रमेश के पास एक कार हैं।) – It is red car. यह कार लाल हैं। – इस वाक्य में “car” Noun हैं और Car के बदले में It का प्रयोग किया गया हैं अतः it सर्वनाम हैं।

अब आप सामान्य रूप से समझ गए होंगे की सर्वनाम क्या होता हैं। इनके कुछ प्रमुख भेद होते हैं जिसे जानना आवश्यक होता हैं जिन भेदों के बारे में नीचे जानकारियां प्रस्तुत की गई हैं।

Pronoun के भेद । Pronoun के कितने भेद हैं?

 इनके निम्नलिखित भेद/ प्रकार(Types) हैं।

  1. Personal pronoun (पुरुष वाचक सर्वनाम)
  2. Possessiv Pronoun( अधिकार वाचक सर्वनाम)
  3. Reflexive pronoun(निज वाचक सर्वनाम)
  4. Emphatic pronoun(बलदायक सर्वनाम)D
  5. emonstrative pronoun(संकेत वाचक / निश्चय वाचक सर्वनाम)
  6.  Indefinite pronoun( अनिश्चय वाचक सर्वनाम) 
  7. Relative Pronoun( संबंध वाचक सर्वनाम)
  8. Interrogative pronoun(प्रश्न वाचक सर्वनाम)
  9. Distributive pronoun( व्यष्टिवाचक सर्वनाम)
  10. Reciprocal pronoun ( परस्पर बोधक सर्वनाम)

 

Personal pronoun in Hindi : Personal pronoun क्या हैं ?

 

यहां Personal का अर्थ किसी “व्यक्ति”से हैं। अर्थात् – “Relative to Person( व्यक्ति से सम्बंधित)” यानि की Personal pronoun का मूल सम्बन्ध किसी व्यक्ति से हैं और हम जानते हैं कि अंग्रेजी व्याकरण में Person तीन प्रकार के होते हैं ‘ जिसे First person , Second Person तथा Third Person कहा जाता हैं।

Personal pronoun की परिभाषा :

First person , Second Person तथा Third Person को Personal pronoun कहा जाता हैं। इसे समझने के लिए आपको Person(व्यक्ति) के बारे में आवश्य जानना चाहिए।

Personal Pronoun के उदाहरण :

  • I(मैं)
  • We(हमलोग)
  • You(आप या तुम)
  • It(यह)
  • They( वे लोग) आदि।

 ये सारे personal pronoun के उदाहरण हैं। जब आप इन Word का प्रयोग करते हैं तो यह Word किसी – न – किसी व्यक्ति(Person) को जरुर संबोधित करते हैं जो Person(व्यक्ति) वास्तव में Nouns ही होते हैं।

इसे हम इस प्रकार समझते हैं :

(१) . यदि आप कहते हैं कि – मैं विद्यार्थी हूं। – I am a student. इस वाक्य में “मैं(I)”  Pronoun हैं और आपका कोई भी नाम(Name) जैसे – राहुल , आनंद, श्याम , रमेश आदि ‘ कुछ भी हो सकता हैं। जिन नाम(Name) के बदले में “मैं(I)” शब्द का प्रयोग किए। आपको बता दूं की किसी के नाम(Name) को ही संज्ञा( Noun) कहा जाता हैं।

(२) मान लिजिए की आप अपने भाई को बोला – “तुम विद्यालय जाओ।(You went to school)” । परंतु आपका भाई का कोई नाम तो आवश्य होगा । लेकिन आप उसका नाम न लेकर तुम(You) का प्रयोग किए हैं इसलिए “You” शब्द Pronoun हैं ,  क्योंकि आप “नाम(Name)” के बदले में You का शब्द का प्रयोग किए हैं। अर्थात संज्ञा के बदले में You शब्द का प्रयोग किए हैं। इसी तरह अन्य Personal pronoun को समझा जा सकता हैं।

उम्मीद हैं की आप व्यक्ति वाचन सर्वनाम को समझ गए होंगे। अब आपको बताना चाहेंगे की Personal pronoun के रूप Case – Wise( कारक के अनुसार) बदलते रहते हैं। इन बातों को समझने के लिए Case( कारक) के बारे में भी आपको जानकारी रहना चाहिए। फिलहाल अभी इस pronoun के “रूप” case – wise कैसे बदलते हैं उसके बारे में जान लेते हैं जो निम्नलिखित हैं।

यदि मैं(I) “Nominative case” में हैं तो यह Possessive case में – Possessive Adjective के लिए “My” हो जाएगा ।

 

Possessive Pronoun के लिए”Mine” और objective case में “Me” हो जाएगा।

इसी प्रकार व्यक्ति वाचक सर्वनाम के रूप बदलते रहते हैं जिसे निम्न सारणी में समझ सकते हैं।

 

Note(ध्यान दें) – आपको अपने दिमाग में एक बात हमेशा बैठा कर रखना हैं की Pronoun हमेशा किसी Noun के बदले में आता हैं। यदि आप इस बात को ध्यान में रखेंगे तो सर्वनाम के भेदों को समझने में दिक्कत नहीं होगा। अब हम इनके दूसरे भेद संबंध वाचक सर्वनाम के बारे में जानते हैं।

 

2. Possessive Pronoun in Hindi : Possessive Pronoun किसे कहते हैं।

परिभाषा(Definition) : जिस Pronoun( सर्वनाम) का प्रयोग अधिकार दिखाने के लिए किया जाता हो तो वैसे सर्वनाम को Possessive Pronoun( सम्बंध वाचक सर्वनाम) कहा जाता हैं।

जैसे :

  • Mine
  • Ours
  • Yours
  • Hers
  • His
  • Their

ये सब Possessive Pronoun के उदाहरण हैं। जिनसे अधिकार का बोध होता हैं। जब आप इन शब्दों का प्रयोग करेंगे तो अधिकार का बोध होगा ।

इन्हे भी देखें :

  1. This pen is Mine. यह कलम मेरा है।
  2. This saree is hers. ये साड़ी उसकी है।
  3. That table is yours. वह टेबल आपकी है।

इन वाक्यों में आए Mine, Hers, Yours शब्द Pronoun हैं।

 

Rate this post

Leave a Comment