गति के सूत्र क्या है ? Gati Ke Sutra Kya Hota Hai , Gati Ke Formula – Physics

गति के सूत्र क्या हैं? (Gati Ke Sutra Kya Hota Hai अथवा Gati ke Formula Kya Hai . 

आज आप कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10, फिर कक्षा 11 & 12 स्तर तक के छात्रों के लिए गति के सूत्रों(Motion Formula) के बारे में जानेंगे।

ध्यान दीजिए : गति (Motion) भौतिकी (Physics) का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

जब कोई वस्तु (Object) समय (Time) के साथ अपनी स्थिति (Position) में परिवर्तन करती है, यानी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाती है, तो उस परिवर्तन को गति कहा जाता है।

आसान भाषा में कहे तो : समय के साथ किसी वस्तु/पिंड (Body) की स्थिति में परिवर्तन को ही गति (Motion) कहते हैं।

गति के विभिन्न मान (Values) जैसे

✅कोई वस्तु कितनी तेजी से चल रही है (Speed / Velocity)

✅उसने कितनी दूरी (Distance) तय की है

✅उसे कितना समय (Time) लगा है — इन सबको जानने के लिए वैज्ञानिकों (Scientists) ने कुछ विशेष नियम (Rules) और सूत्र (Formulas) बनाए।

इन्हीं नियमों को गति के सूत्र (Equations of Motion) कहा जाता है। इसीलिए यह इतने महत्वपूर्ण हो जाता है।

सूत्र (Formula) क्या होता है?

सूत्र (Formula)  : वह निश्चित (Fixed) गणितीय (Mathematical) या वैज्ञानिक (Scientific) नियम (Rule) है, जिसकी सहायता से किसी प्रश्न (Problem) या समस्या (Question) को  (Simple), शीघ्र (Quick) और सटीक (Accurate) रूप से हल(Solves) करते है।

गति के सूत्र क्या है ? – Motion Formula in Hindi .

हमने ऊपर देखा कि गति (Motion) क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है। अब हम गति के सूत्र (Formulas), उनके प्रकार और उनके प्रयोगों के बारे में जानेंगे।

ध्यान दीजिए, गति के सूत्रों (Formulas of Motion) की मदद से हम किसी वस्तु/पिंड (Object/Body) की चाल (Speed), वेग (Velocity), त्वरण (Acceleration), दूरी (Distance), और विस्थापन (Displacement) आदि का मान (Value) निकाल सकते हैं।

अर्थात, वस्तु की गति से संबंधित जितने भी मान (Values) होते हैं, उन्हें हम इन सूत्रों के माध्यम से ज्ञात करते हैं।

👉 गति से संबंधित मुख्य भौतिक राशियाँ (Physical Quantities in Motion): गति से जुड़ी चार सबसे महत्वपूर्ण भौतिक राशियाँ होती हैं—

  1. दूरी (Distance)
  2. विस्थापन (Displacement)
  3. वेग (Velocity)
  4. त्वरण (Acceleration)

इन्हीं राशियों के मान हमें ज्ञात करने होते हैं। आगे हम इन्हीं राशियों से जुड़े प्रश्न (Questions) और उनके उत्तर (Solutions) प्रस्तुत करेंगे, जिससे विषय की सारी बातें बिल्कुल स्पष्ट हो जाएँगी।

 

गति के मुख्य सूत्र – Main Formulas of Motion in Hindi.

अक्सर विद्यार्थी गति के सूत्र और समीकरण को लेकर भ्रमित हो जाते हैं। इसलिए सबसे पहले हम इस भ्रम को दूर करेंगे, और फिर आगे की चीजों को सरल तरीके से समझेंगे।

 

गति के सूत्र और समीकरण में अंतर : 

सूत्र (Formula): किसी Quantity (जैसे गति, दूरी, समय) को सीधे निकालने का नियम होता है। यह रोजमर्रा की गणना के लिए होता है।

जैसे : v = s / t ( चाल = दूरी ÷ समय) , यह सरल और सीधे प्रयोग करने के लिए होता है।

समीकरण (Equation): यह दो या दो से अधिक Quantities के बीच के गणितीय संबंध / (Mathematical Relation) होता है।

Uniform Acceleration में :

  • v = u + at
  • s = ut + ½ at²
  • v² = u² + 2as

सरल भाषा में कहे तो :

सूत्र = Calculation के लिए, सीधे निकालने का तरीका है।

समीकरण = Relation / नियम, Solve करने योग्य है।   अक्सर गति में सूत्र और समीकरण वही तीन Mathematical Relations होते हैं।

1.  गति Basic सूत्र :

v = s / t

जहां :

v = गति (Speed)
s = दूरी (Distance)
t = समय (Time)


गति के पहला समीकरण :

v = u + at

यहाँ,
u = प्रारम्भिक वेग (Initial Velocity)
v = अंतिम वेग (Final Velocity)
a = त्वरण (Acceleration)
t = समय (Time)


गति के दूसरा समीकरण :

s = ut + (1/2)at2

यहाँ :
s = दूरी (Displacement / Distance covered)
u = प्रारम्भिक वेग (Initial Velocity)
t = समय (Time)
a = त्वरण (Acceleration)


गति के तीसरा समीकरण :

v2 = u2 + 2as

यहाँ :
v = अंतिम वेग (Final Velocity)
u = प्रारम्भिक वेग (Initial Velocity)
a = त्वरण (Acceleration)
s = दूरी (Displacement)

गति के सूत्र पर आधारित प्रश्न एवं उनके उत्तर। 

ऊपर आपने जिन सूत्रों एवं समीकरणों का अध्ययन किया है, अब उनके आधार पर कुछ प्रश्न और उत्तर प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इनसे आपको विषय को और गहराई से समझने तथा सूत्रों के प्रयोग करने में सहायता मिलेगी।

बेसिक गति सूत्र :

  • Velocity (v) = s / t → v = s/t
  • Distance (s) = v × t → s = v × t
  • Time (t) = s / v → t = s/v

इसके आधारित प्रश्न एवं उत्तर , जो निम्न प्रकार हैं।


1️⃣ गति (v) निकालना :

प्रश्न: एक बस 150 km की दूरी 3 घंटे में तय करती है तो बस गति ज्ञात कीजिए।

उत्तर : 

दूरी (s) = 150 km

समय (t) = 3 घंटे

सूत्र: v = s /

v = 1503 = 50 km/h उत्तर।

व्याख्या : चूंकि  बस ने 3 घंटे में 150 km की दूरी तय की। इसलिए गति 50 km/h है।


2️⃣ दूरी / चाल (s) निकालना : 

प्रश्न: एक वाहन 60 km/h की गति से 2.5 घंटे चलता है। दूरी(s) ज्ञात कीजिए।

उत्तर और समझाना:

  • गति (v) = 60 km/h
  • समय (t) = 2.5 घंटे
  • सूत्र : s = v × t(दूरी = चाल × समय)
  • s = 60 × 2.5 = 150 km उत्तर।

3️⃣ समय (t) निकालना : 

प्रश्न: एक कर 100 m की दूरी 5 m/s की गति से तय करता है , तो समय ज्ञात कीजिए।

हल :

दूरी (s) = 100 m

गति (v) = 5 m/s

चूंकि  t = s / v

इसलिए t = 1005 = 20 सेकंड उत्तर।

गति के समीकरण पर आधारित प्रश्न – उत्तर।


1. पहला समीकरण :

v = u + at

प्रश्न: एक मोटरसाइकिल का प्रारम्भिक वेग 10 m/s है। वह2 m/s2 के त्वरण से 5s तक चलता है। उसका अंतिम वेग (v) ज्ञात कीजिए।

हल :

दिए हुआ है कि :

u = 10 m/s,

a = 2 m/s2,

t = 5 s

सूत्र : v = u + at

v = 10 + (2 × 5)

= 10 + 10

= 20 m/s

अतः अंतिम वेग: v = 20 m/s  उत्तर।


2. दूसरा समीकरण :

s = ut + ½ at²

प्रश्न: एक बस स्थिर अवस्था से  चलना शुरू करती है और 2 m/s2 की दर से 4 s तक चलती है तो बस द्वारा तय की गई दूरी (s) कितनी होगी?

हल :

दिया है :

u = 0

a = 2 m/s2

t = 4 s

सूत्र:  s = ut + ½ a t2

   s = 0 × 4 + ½ × 2 × (42)

   s = 42

  s =16 m

     अतः दूरी(s) = 16 m . उत्तर।


3. तीसरा समीकरण :

v2 = u2 + 2as

प्रश्न : एक ट्रेन का प्रारम्भिक वेग 5 m/s है। वह 2 m/s2 की दर से 20 m की दूरी तय करती है। उसका अंतिम वेग (v) ज्ञात कीजिए।

हल :

दिए है :

u = 5 m/s

a = 2 m/s2

s = 20 m

v2 = u2 + 2as

v2 = 52 + 2 × 2 × 20

   = 25 + 80

  = 105

अतःv = √105 ≈ 10.25 m/s

v ≈ 10.25 m/s. उत्तर।

निष्कर्ष : 

इस पेज में आपने गति (Motion) के सूत्रों एवं समीकरणों के बारे में अध्ययन किया। यहाँ हमने न केवल उनके गणितीय रूप प्रस्तुत किए बल्कि उन पर आधारित प्रश्न एवं उत्तर भी दिए। इन उदाहरणों से यह स्पष्ट हुआ कि सूत्रों का प्रयोग करके हम आसानी से गति, चाल, समय, दूरी, वेग और त्वरण से जुड़े विभिन्न प्रश्नों को हल कर सकते हैं।

यदि विद्यार्थी इन सूत्रों का नियमित अभ्यास करें और वास्तविक जीवन की परिस्थितियों (जैसे गाड़ी की गति, दौड़ते खिलाड़ी की चाल, या गिरती हुई वस्तु का त्वरण) से जोड़कर समझें, तो यह अध्याय और भी रोचक तथा यादगार बन जाएगा।

 

Rate this post

Leave a Comment